Home latest कम्युनिटी प्रोग्राम आयोजित

कम्युनिटी प्रोग्राम आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
जिले के पचेवर तहसील के नगर कस्बे में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में सोमवार को प्रधानाचार्य अम्बरीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कम्युनिटी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। अध्यापक बद्री लाल गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें विभिन्न गतिविधियों जैसे कि कहानी सुनाना, चित्रकला, नृत्य, संगीत और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देना और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक बजरंग लाल बैरवा, राजेन्द्र कुमार मीणा, मुकेश कुमार बैरवा, अध्यापक पवन कुमार, निवास कुमार, महबूब आलम, विश्व नाथ साहू, जयसिंह , शक्ति सिंह जाट, हाथी राम जाट, कविता गुलानियाँ, साँवर लाल चौधरी, सोनू लक्षकार ,गायत्री लक्षकार, एसएमसी व एसडीएमसी सदस्य व अभिभावक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version