Home latest कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के ककोड कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षरता प्रभारी ,सर्वेयर एवं वालंटियर शिक्षक की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विघालय के प्रधानाचार्य सीताराम मीणा , व्याख्याता अशोक जैन तथा ब्लाक साक्षरता प्रभारी अजमुद्दीन द्वारा मां सरस्वती के माल्यार्पण और दीप प्रजनन करके किया ।इस दौरान ब्लॉक साक्षरता और सतत शिक्षा प्रभारी अजीमुद्दीन खान ने उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत जीवन कौशल, वित्तीय साक्षरता कानूनी साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता संबंधी जानकारियां विस्तार पूर्वक दी।साथ जीवन तथा समय-समय पर होने वाली साक्षरता परीक्षा के बारे में की चर्चा की गई। दक्ष प्रशिक्षक बनवारी लाल सैनी ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी देते हुए भारत को शत प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए संकल्पित होने के लिए प्रेरित किया।कार्यशाला में ककोड़ क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले ककोड़, शिवराजपुरा, फुलेता, गोठड़ा, बिनजारी तथा रूपवास पंचायत के साक्षरता प्रभारी ,सर्वेयर एवं वालिन्टयर उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version