Home latest कलक्टर ने सुबह मोटरसाइकिल से किया शहर का निरीक्षण

कलक्टर ने सुबह मोटरसाइकिल से किया शहर का निरीक्षण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर जिला कलक्टर कमर चौधरी को मोटरसाइकिल पर देखकर अचंभित रह गये 

भरतपुर (निस)। भरतपुर जिला कलक्टर कमर चौधरी को मोटरसाइकिल पर देखकर अचंभित रह गये। कलक्टर सुबह गनमैन के साथ खुद मोटरसाइकिल चलाकर शहर मे निकले। गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और यातायात की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बुधवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।
ब्रज क्षेत्र में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गिर्राज जी में लाखों भक्त परिक्रमा देते है वही भरतपुर में भी बिहारी जी मंदिर सहित शहर के सर्कुलर रोड की 40 हजार से अधिक लोग शहर की परिक्रमा करते है। इसलिए उन्होंने भरतपुर के आराध्य देव मंदिर बिहारी जी सहित प्रमुख मंदिरों, परिक्रमा मार्गों, बाजार क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान जिला कलक्टर कमर चौधरी ने शहर के प्रमुख लोगों से चर्चा की। जिसमें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, उत्तम शर्मा एडवोकेट, बबलू कुरका, धीरेन्द्र पाल बल्लू, पावन कौन्तेय, विजय सिंह चौहान, सहित अनेक लोगों ने नये कलक्टर को परिक्रमा और पुर्णिमा उत्सव के बारे में जानकरी दी। और अवारा गौवंष बंदर कुत्तों से निजात दिलाने को कहा।
जिला कलक्टर के इस अचानक निरीक्षण से प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों में जागरूकता का संदेश गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन परिक्रमा और अन्य धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों पर सफाई, जल व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और ट्रैफिक नियंत्रण के उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता कर्मियों से बातचीत कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर का यह जमीनी निरीक्षण जनता में सराहना का विषय बना रहा और उनके इस सक्रिय प्रयास को नागरिकों ने सकारात्मक रूप में लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version