लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर/बाड़मेर । राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री और बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को बाड़मेर का दौरा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह साढ़े 10 बजे जोधपुर सर्किट हाउस से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:30 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचकर जनसुनवाई करेंगे।
सांय 4 बजे वे 60वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 के समापन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद मंत्री सांय 7 बजे बाड़मेर से जयपुर के लिए रवाना होंगे और बुधवार अलसुबह 3 बजे जयपुर पहुंचेंगे।
