लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर। श्रीकरणपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी आह्वान के तहत उपखंड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुपिन्द्र सिंह रूबी कुन्नर के निर्देशन में आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ईरान–इजराइल–अमेरिका युद्ध की स्थिति के बीच केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश प्रवक्ता ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने एलपीजी गैस के बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लेने की मांग की।
श्रीकरणपुर ब्लॉक अध्यक्ष बलकरण बराड़ के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश बंसल, लाजपत बंसल, कृष्ण रेवाड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश चुघ, पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार मोहनपुरिया, किशन रस्सेवट, पूर्व पार्षद प्रदीप सुमन, हरजीत गिल और सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन में महिला कांग्रेस नेता कृष्णा गौरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।