नरेश मीणा की जन क्रांति यात्रा का आगाजः कामखेड़ा बालाजी से कोटा तक 8 दिन में 150 किमी की पदयात्रा
अकलेरा, झालावाड़
झालावाड़ जिले के कामखेड़ा बालाजी धाम से नरेश मीणा ने जन क्रांति यात्रा की शुरुआत की। यात्रा 21 जुलाई से 28 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान 150 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में 8 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए नरेश मीणा ने सबसे पहले कामखेड़ा धाम मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद कार पार्किंग में आयोजित सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ बयान दिए। कांग्रेस पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ भी खूब जमकर हमला बोला,, पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर ने भी जमकर हमला बोला,
यात्रा के कोऑर्डिनेटर सोहाग मीणा ने बताया कि नरेश मीणा करीब 300 कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा कर रहे हैं। यात्रा का पहला पड़ाव बारां जिले का हरनावदाशाहजी होगा। यात्रा का समापन कोटा जिले के त्रिकुटा माता मंदिर में होगा।
सोहाग मीणा के अनुसार हाड़ौती क्षेत्र में यात्रा को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह । यात्रा के दौरान मीणा समाज के लोगों ने फूलमाला और साफा पहनाकर नरेश मीणा का स्वागत किया।
