लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
ज्योति सेवा संस्थान ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए कमजोर आय वर्ग के 6 परिवारों को प्रत्येक 1000 रुपये मूल्य का राशन सहयोग पैकेट वितरित किया।
कार्यक्रम संस्थान अध्यक्ष राधेश्याम अजमेरा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिन्होंने परिवारों से निरंतर संपर्क और सहयोग का संकल्प लिया।
संस्थान ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी पहल करते हुए स्टेशन रोड पर चबूतरा निर्माण और एक वटवृक्ष (बरगद) की सेवा का निश्चय किया।
इस कार्य की शुरुआत अध्यक्ष अजमेरा ने 5000 रुपये का योगदान देकर की।
यह पहल संस्थान की सामाजिक व पर्यावरणीय सेवा भावना का सुंदर उदाहरण बनी।
