Home latest जोतायां में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

जोतायां में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

0

सरवाड़

जोतायां पाबूजी क्लब ने जीता उद्घाटन मैच

सरवाड़ । (मदनलाल आजाद) रायका क्रिकेट एसोसिएशन एवं पाबूजी क्लब जोतायां द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया।
गुलाब रायका ने बताया कि जोतायां स्वास्थ्य केंद्र के निकट स्थित खेल मैदान में रायका समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का स्थानीय समाज के गणमान्य लोगों ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देश की 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में विजेता को 41 हजार रुपए तथा उपविजेता को 21 हजार की नगद राशि तथा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
इसी प्रकार मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बोलर, बेस्ट बेट्स मैंन तथा मैन ऑफ द सीरीज को 21 सौ रुपए का पुरस्कार तथा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उद्घाटन मैच मेजवान पाबूजी क्लब जोतायां एवं अहमदाबाद की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें जोतायां टीम 36 रन से जीत दर्ज। इसी प्रकार प्रथम दिन चार मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रेफरी सुमेर सिंह नायक एवं श्रवणलाल जयपुर ने निभाई।
मैच का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण राज क्रिकेट फेवर द्वारा किया जा रहा है। वहीं प्रतियोगिता में टीम मैनेजमेंट अहमदाबाद द्वारा किया गया है। क्रिकेट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह 6 नवम्बर को किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version