Home latest जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है-सिद्धि किशोरी

जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है-सिद्धि किशोरी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां नैनवां रोड़ स्थित शिव मंदिर में चल रही तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा में सिद्धि किशोरी ने कहा है की जिसका कोई नहीं होता, उसका भगवान होता है। भगवान भक्त की रक्षा के लिए आते हैं। भक्त नरसी को बेटी के यहां से भात भरने की चिट्ठी मिलती है, तो वे सूची देख अचंभित हो जाते हैं। भक्त नरसी ने भगवान कृष्ण का स्मरण करते हुए मन ही मन कहा कि प्रभु मेरी लाज आपके हाथ है।

उन्होंने भगवान की आराधना की जिससे भगवान ने उनकी सहायता की ।उन्होंने कहा कि जीवन में अपने माता-पिता को कभी नही भूलना चाहिए।माता-पिता के रूप में ही ईश्वर आपके साथ रहते हैं जीवन में कितनी ही कठिनाई आए लेकिन उन कठिनाइयों का हल आपके माता-पिता के पास अवश्य मिलेगा । इसलिए अपने माता-पिता को कभी नहीं भूलना चाहिए ।सिद्ध किशोरी ने मां बाप को मत भूलना भजन गाया जिस पर कई श्रोता अपने माता-पिता को याद अपनी आंखों के आंसू को नहीं रोक पाए ।

सिद्ध किशोरी जी ने कथा में आगे कहा कि भगवान तो भक्त वत्सल है अपना मान भले घट जाए पर भक्त का मान कभी नही घटने देते।कथा में उपस्थित नगर वासियों की पहरावनी की ।इस अवसर पर श्याम परिवार के संरक्षक रमेश बड़ाया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा ,श्री श्याम सखा के संस्था प्रमुख जगदीश साहू, किशन बड़ाया, राजेश ठाडा, राहुल शर्मा, भाजपा अध्यक्ष ममता साहू, अनिता बड़ाया, कृष्णा गगरानी, संतोष जांगिड, सत्यनारायण शर्मा , राहुल गौतम, गोबिंद शर्मा, विमल पारिक, भेरू दरबान, बंटी शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version