Home latest जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

जन-सुनवाई में प्राप्त सभी परिवेदनाओं का करें शत-प्रतिशत निराकरण-जिला कलक्टर

विनोद सेन

भीलवाड़ा । प्रत्येक तीसरे गुरुवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई में गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए परिवादियों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। ज़िला कलक्टर जसमीत सिंह संधु ने जन-सुनवाई में आम जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग को तुरंत निर्देश जारी किए।

जिला कलक्टर  संधु ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जन-सुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकृत कर उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाना है। अतः सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्रता से कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई में कुल 140 से अधिक  प्रतिवाद प्राप्त हुए।  जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में प्रमुख रूप से अतिक्रमण, रास्ते के प्रकरण, पानी भराव की समस्या, गंदगी, जल निकासी, पानी का कनेक्शन, राशन कार्ड चालू करवाने, तथा पुलिस संबंधी प्रकरण प्राप्त हुए जिनको जिला कलेक्टर श्री संधु ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित तथा संतुष्टि पूर्ण समाधान के लिए निर्देशित किया।

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें 18 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। बैठक में लम्बित प्रकरणों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर श्री संधु ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले सभी प्रकरणों को निश्चित समयावधि में निस्तारित किया जाये।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version