Home latest जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र द्वारा स्वामी विवेकानंद तरण ताल विधिवत प्रारंभ

जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र द्वारा स्वामी विवेकानंद तरण ताल विधिवत प्रारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नन्हे तैराकों द्वारा तैराकी के चारों स्ट्रोक्स बटरफ्लाई, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक एवं फ्रीस्टाइल एवं चारों स्ट्रोक्स की किकिंग का किया प्रदर्शन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद तरणताल का विधिवत प्रारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चंद्रभान सिंह भाटी एवं मनोज बुलानी द्वारा गणपति वंदन कर किया गया। इस अवसर पर नन्हे तैराकों द्वारा तैराकी के चारों स्ट्रोक्स बटरफ्लाई, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक एवं फ्रीस्टाइल एवं चारों स्ट्रोक्स की किकिंग का प्रदर्शन कर अतिथियों को कॉम्पिटिटिव तैराकी के बारे में अवगत करवाया गया। जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि स्वामी विवेकानंद तरणताल का नियमित संचालन प्रातः एवं सायंकाल दोनों सत्र में नियमित रूप से कर दिया गया है। सभी बैच कॉमन बैच होंगे जिसमें सभी प्रवेश ले सकते हैं। प्रथम बैच प्रातः 5.30 से 6.10 का रहेगा जो 1 मई से प्रारंभ होगा। वर्तमान में प्रथम बैच 6.20 से 7.00 बजे तक उसके बाद 7.10 से 7.50 फिर 8.00 से 8.40 एवं प्रातः कालीन अंतिम बैच 8.50 से 9.30 बजे तक महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। इसी प्रकार सायं कालीन सत्र में 4.00 से 4.40, 4.50 से 5.30, 5.40 से 6.20, 6.30 से 7.10 एवं 7.20 से 8.00 बजे तक बैच चलेंगे। 10 वर्ष से कम आयु वर्ग वाले प्रशिक्षणार्थियों हेतु 1200 प्रति माह एवं उससे ऊपर वालों के लिए 1400 प्रति माह फीस का निर्धारण किया गया है। तैरने आने वालों की सुविधा के लिए तरण ताल को तीन हिस्सों में बांटा गया है। प्रथम हिस्से में सीखने वाले द्वितीय में तैरने वाले एवं अंतिम तृतीय में नियमित प्रैक्टिस करने वाले तैराक प्रैक्टिस कर सकेंगे। इस अवसर पर अतिथियों का सम्मान माल्यार्पण कर तैराकी खेल विकास संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, सचिव राकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष धनराज गांछा, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत, कमल सिंह राणावत, अब्बास अली कायमखानी सदस्य सुरेंद्र सिंह राठौड़, बाबूलाल माली, हिम्मत कुमावत, मानसिंह राणावत, सोहनलाल बैरवा, मनीष अरोड़ा, पूरणमल आचार्य इत्यादि एवं मातृशक्ति  अनीता पालीवाल,   चंद्रेश कंवर राणावत,  परवीन बानो, सीमा खटीक, अर्चना यादव, स्नेहलता बैरवा, अनु सोनी, मुस्कान, खुशबू अरोरा इत्यादि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version