Home latest जिला कलक्टर की पहल

जिला कलक्टर की पहल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महात्मा गाँधी अस्पताल में मरीजों के लिए त्वरित चिकित्सकीय सुविधा के लिए क्यूआर कोड रेफरल सिस्टम विकसित

रेफर संबंधी जानकारी पूर्व में ही मिलने पर मरीजों को मिल सकेगा त्वरित उपचार

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिले में स्थित सुदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उपखंड अस्पताल से रेफर होकर आने वाले मरीजों के लिए त्वरित और बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के लिए क्यूआर कोड रेफरल सिस्टम विकसित किया गया है।

इस सिस्टम के तहत, जब भी किसी मरीज को महात्मा गाँधी अस्पताल में रेफर किया जाएगा, तो एक क्यूआर कोड प्रदान किया जायेगा। इस कोड को स्कैन करने पर, आवश्यक सूचना जैसे कि मरीज का विवरण, रेफर करने वाले डॉक्टर का नाम, आपातकालीन प्रकार, निदान, सुपर स्पेशलिटी, और रेफर करने वाले संस्थान का नाम आदि उपलब्ध हो जाती है।

इस सिस्टम के माध्यम से, जिला अस्पताल में मरीज के पहुंचने से पूर्व ही रेफर संबंधी जानकारी प्राप्त हो जाती है, जिससे मरीजों को त्वरित और बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version