Home latest डिजिटल फॉरेस्ट हेल्थ मॉनिटरिंग’ पर कार्यशाला आयोजित

डिजिटल फॉरेस्ट हेल्थ मॉनिटरिंग’ पर कार्यशाला आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। वन क्षेत्र की सतत निगरानी एवं वृक्षारोपण की प्रभावी मॉनिटरिंग को सुदृढ़ करने हेतु डिजी वन एप्लीकेशन के संचालन से जुड़ी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्रशिक्षण बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप एवं सेटश्योर एनालिटिक्स लिमिटेड के तकनीकी सहयोग से आयोजित हुआ। इसमें संभाग के विभिन्न वन मंडलों के उप वन संरक्षक एवं सहायक वन संरक्षक उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्घाटन संभागीय मुख्य वन संरक्षक हनुमाना राम द्वारा किया गया। उन्होंने इस अत्याधुनिक तकनीक के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि डिजिटल साधनों के माध्यम से वानिकी कार्यों की निगरानी अधिक वैज्ञानिक एवं प्रभावी होगी। इससे पौधारोपण गतिविधियों में पारदर्शिता एवं परिणामशीलता में वृद्धि होगी।श्री हनुमाना राम ने बताया कि इस एप्लीकेशन के माध्यम से पौधारोपण स्थलों का चयन, उपयुक्त प्रजातियों का निर्धारण तथा जल एवं पोषक तत्वों की आवश्यकताओं का वैज्ञानिक आकलन संभव होगा। साथ ही, यह वन क्षेत्र की छत्रछाया (कैनोपी) संरचना एवं वन स्वास्थ्य के मूल्यांकन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।डिजी वन एप्लीकेशन को जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के सहयोग से विकसित किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य सेटेलाइट इमेजरी एवं डिजिटल डेटा लेयर्स के माध्यम से पौधारोपण एवं वन स्वास्थ्य की निगरानी करना है।कार्यशाला में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के विशेषज्ञ मेहुल लाल एवं सेटश्योर एनालिटिक्स लिमिटेड के विशेषज्ञ अमन माथुर ने अधिकारियों को एप्लीकेशन की उपयोगिता, संचालन एवं वास्तविक क्षेत्र में इसके प्रयोग की जानकारी दी।प्रशिक्षण में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू जिलों के वन एवं वन्यजीव प्रभागों के उप वन संरक्षक एवं सहायक वन संरक्षक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान हैंड्स-ऑन अभ्यास के माध्यम से अधिकारियों को एप्लीकेशन के व्यावहारिक उपयोग एवं संचालन की जानकारी दी गई। ताकि वे इसे अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू कर सकें।

Previous articleजिला कलक्टर की पहल
Next articleभाजपा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष छाजेड़ ने किए मां करणी के दर्शन
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version