गर्मी से बचने केलिए पानी की बौछारें
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी हुए शामिल, मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने बढ़ाया जोश
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
-झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विजय द्वार से चित्रकूट स्टेडियम तक आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान मंत्री और स्थानीय विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से निकाली गई यात्रा हाईटैक ही रही। यहां आसमान में पैराग्लाइडर्स ने तिरंगा फहरा कर लोगों के जोश को दुगना कर दिया।
-कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ृके नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में देश भक्ती गीतों पर लोग नारेबाजी करत चल रहे थे। खुद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा रहे थे। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विजय द्वार से चित्रकूट स्टेडियम तक निकाली गई तिरंगा यात्रा। 
कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा की जिन आतंकवादियों ने हमारी मां- बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था उसका बदला हमारे प्रधानमंत्री ने Operation Sindoor चलाकर लिया। पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा। यदि हम भारतीयों को भी मौका मिल गया तो पाकिस्तान की क्या गत करेंगे उसको पता भी नहीं होगा। तिरंगा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।