Home latest झूलेलाल प्रेमियों ने जोगणिया माता की धर्म यात्रा का उठाया आनंद

झूलेलाल प्रेमियों ने जोगणिया माता की धर्म यात्रा का उठाया आनंद

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बिजौलिया में निकाली पवित्र बहराणा यात्रा
 , पेसवानी

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। शहर में चैत्र नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णता पर सिंधी समाज के प्रमुख सेवा संगठन झूलेलाल नवयुवक सेवा संस्थान द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए प्रसिद्ध शक्तिपीठ जोगणिया माता की सामूहिक धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया।

संस्थान के प्रवक्ता मूलचंद बहरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा चैत्र नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत अष्टमी पूजन के पश्चात आयोजित की गई। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का दल झूलेलाल मंदिर, बिजौलिया भी पहुंचा, जहां पवित्र ज्योति के साथ पारंपरिक बहराणा यात्रा निकाली गई।

बहराणा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ष्आयो लाल झूलेलालष् व ष्सांचे दरबार की जयष् के जयघोषों के साथ ढोल-नगाड़ों की ताल पर नृत्य करते हुए पूरे मार्ग को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इस दौरान धर्म और समाज की एकता का अनुपम दृश्य देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि झूलेलाल नवयुवक सेवा संस्थान समय-समय पर धार्मिक व सामाजिक चेतना से जुड़े कार्यों का आयोजन करता रहा है। हाल ही में संस्थान के सेवाधारियों ने गुजरात स्थित प्रसिद्ध धर्मस्थल श्री अंबा जी तथा माउंट आबू की भी यात्रा की थी, जिससे समाज में धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा मिला।

यात्रा के दौरान युवा समाजसेवी किशोर लखवानी ने बताया कि बिजौलिया के झूलेलाल मंदिर पहुंचने पर स्थानीय सिंधी समाज द्वारा सभी झूलेलाल प्रेमियों का हार्दिक स्वागत व सत्कार किया गया। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा पवित्र बहराणा साहब की विधिवत स्थापना कर आराधना की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version