लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
झालरापाटन।
पवित्र कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर झालरापाटन में हर साल की तरह इस बार भी भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए उप समितियों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश शर्मा ने बताया कि 4 नवंबर की रात 8:30 बजे दीपदान एवं भजन संध्या का आयोजन होगा, जबकि 5 नवंबर की सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक विशाल भंडारा जनसहयोग से आयोजित किया जाएगा।
भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी गुड्डी लाल शर्मा, मुकेश गौड़, गोपाल और राधेश्याम नागर को दी गई है।
भंडारा व्यवस्था की देखरेख पूर्णिमा राजू गोस्वामी, संदीप जैन, सुनील सोनी, श्याम मामा, नितेश परमार सहित कई सदस्य संभालेंगे।
वित्त समिति की जिम्मेदारी पंडित सुरेश कुमार शर्मा, राजाराम पाटीदार, अभिषेक, हरि सिंह गुर्जर आदि को दी गई है।
श्रद्धा, सामाजिक एकता और सेवा भाव से ओतप्रोत यह आयोजन झालरापाटन की सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। आयोजकों का कहना है कि इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
