Home latest जीतो भीलवाड़ा लेडिज विंग की ओर से विशेष योग सत्र का आयोजन

जीतो भीलवाड़ा लेडिज विंग की ओर से विशेष योग सत्र का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

हमारी काया निरोगी ओर तन मन स्वस्थ रहे इसके लिए प्रतिदिन करे योग : योग प्रशिक्षक प्रकाश दोसाया

आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग को जीवनशैली में अपनाने का संदेश देना

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) जीतो भीलवाड़ा लेडिज विंग ओर स्पोर्ट्स विंग के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार सुबह हरणी महादेव मंदिर रोड स्थित पाटौदी फार्म हाउस पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। योग सत्र की शुरूआत दीप प्रज्वलन एवं नवकार महामंत्र की आराधना के साथ हुई।

दीप प्रज्वलन अध्यक्षता कर रहे जीतो भीलवाड़ा चेप्टर चेयरपर्सन मीठालाल सिंघवी, चीफ सैकेट्री मनीष शाह, जीतो लेडिज विंग चेयरपर्सन नीता बाबेल, चीफ सेकेट्री अर्चना पाटौदी, यूथ विंग चेयरपर्सन सिद्धार्थ अजमेरा, सिद्धार्थ कावड़िया, लोेकेश अजमेरा, ललित बाबेल एवं नरेश पाटोदी ने किया। योग सत्र का संचालन प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक प्रकाश दोसाया (श्रीनाथ आर्ट ऑफ लिविंग) ने किया। उन्होंने सुबह 7 से 8.30 बजे तक चले योग सत्र में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराने के साथ ये भी समझाया कि योग हमारे दैनिक जीवन को बेहतर बनाने में किस तरह अहम भूमिका निभा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version