Home latest जर्जर दीवार की नहीं हुई मरम्मत, अभी है हादसे का इंतजार 

जर्जर दीवार की नहीं हुई मरम्मत, अभी है हादसे का इंतजार 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर, भुसावर ।
तहसील भुसावर अंतर्गत ग्राम बल्लभगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जो रियासत कालीन किले में चलता है। उसके मुख्य दरवाजे की आधी दीवार 2 साल पूर्व भरभरा कर गिर गई थी जिसमें कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। नीचे प्राथमिक विद्यालय चलता है। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे विद्या अध्ययन करते हैं। आधी बची हुई दीवार बड़े हादसे को न्योता दे रही है। कई बार प्रशासन को अवगत कराया मगर अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

बल्लभगढ़ के शिक्षाविद डॉक्टर यजुवेंद्र बंसल एवं जगबीर सिंह ने बताया कि बच्चों को 1 किलोमीटर का चक्कर लगाकर विद्यालय जाना पड़ता है। एवं आधी दीवार व गेट का टूटकर गिरने का खतरा हर समय बना हुआ है। भविष्य में कोई बड़ा हादसा होता है तो समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। डॉक्टर यजुवेंद्र बंसल ने शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर जर्जर दीवार की मरम्मत शीघ्र कराने की मांग की है। जिससे भविष्य के खतरे से बचा जा सके।एवं कोई जनहानि न हो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version