लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के ग्रामपंचायत मुख्यालय शिवराजपुरा पर सोमवार को आयोजित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर राहत पहुंचाने को कहा।शिविर उपखंड अधिकारी उनियारा शस्त्रुध्न गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।शिविर में देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने शिरकत करते हुए उपस्थित अधिकारियों को जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करके जनता को राहत देने के निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि आम जन अधिकारियों के सामने समस्या लेकर जाए तो अधिकारी उसको सुनकर नियमानुसार निराकरण करें। इस दौरान कई ग्रामीणों ने बीसलपुर पेयजल योजना का पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिलने ,अघोषित विघुत कटौती होने सहित अन्य समस्याएं विघायक से की।जिस पर विधायक व उपखंड अधिकारी ने संम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया। तथा शिविर की महत्ता पर प्रकाश डाला।शिविर के दौरान एक पचास साल पुराने बंटवारा प्रकरण का आपसी सहमति से बंटवारा करवा कर नामान्तरण खोला गया।
साथ ही चार अन्य बंटवारे के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में विधायक गुर्जर ने पांच पट्टो, दवाई किट का वितरण किया। विधायक गुर्जर एंव उपखंड अधिकारी उनियारा शस्त्रुध्न सिंह गुर्जर ने जन समस्याओं को सुनकर प्राप्त परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।इस दौरान तहसीलदार उनियारा प्रवीण कुमार सैनी,, ब्लॉक सी एच एम ओ डॉ मनीष लोदी, प्रशासक सरपंच सीमा देवी भील, विकास अधिकारी शंकरलाल मेघवाल , ग्राम विकास अधिकारी धीरज मीणा,गिरदावर, पटवारी पंचायत ग्राम विकास अधिकारी सहित सभी विभागीय अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।