Home accident होटल पगोडा की रसोई में आग, बड़ा हादसा टला

होटल पगोडा की रसोई में आग, बड़ा हादसा टला

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह)। शहर के रवींद्र पथ स्थित होटल पगोडा की छत पर बनी रसोई में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग अज्ञात कारणों से लगी बताई जा रही है।

धुआं उठता देख होटल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया और समय रहते स्थिति संभाल ली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version