Home latest होली प्रेम और भाईचारे का त्यौहार – तिवाड़ी

होली प्रेम और भाईचारे का त्यौहार – तिवाड़ी

0

जयपुर । होली पर्व के शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के निवास पर चंग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगों और संगीत के उल्लास से सराबोर वातावरण में पारंपरिक लोकगीतों और चंग की धुनों ने समां बांध दिया। महोत्सव में उपस्थित सभी जनों ने मिलकर भारतीय संस्कृति और परंपरा के इस रंगारंग पर्व का हर्षोल्लास के साथ आनंद लिया। चंग की थाप पर लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत और नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर तिवाड़ी ने समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की। उन्होंने कहा, “होली का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। यह त्योहार न केवल रंगों का बल्कि आत्मीयता और सद्भावना का भी प्रतीक है। हमें मिलकर समाज में सौहार्द और एकता को बनाए रखना चाहिए।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version