Home latest हिन्दुस्तान जिंक इंडिया सिल्वरकॉन्फ्रेंस 2025 में इंटीग्रेटेड सिल्वर मैन्यूफैक्चरर कंपनी के रूप...

हिन्दुस्तान जिंक इंडिया सिल्वरकॉन्फ्रेंस 2025 में इंटीग्रेटेड सिल्वर मैन्यूफैक्चरर कंपनी के रूप में सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

हिन्दुस्तान जिंक ने 30 किलोग्राम और 1 किलोग्राम सिल्वर बार्स के साथ अपने विविध सिल्वर पोर्टफोलियो को किया प्रदर्शित

वेदांता द्वारा अधिग्रहण के बाद, हिन्दुस्तान जिंक के सिल्वर उत्पादन में 20 गुना वृद्धि

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) भारत की एकमात्र और विश्व में शीर्ष पांच सिल्वर उत्पादकों में से एक हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस 2025 के तीसरे संस्करण में भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड सिल्वर मैन्यूफैक्चरर कंपनी 2024 के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिन्दुस्तान जिंक जिंक के रणनीतिक फोकस और परिचालन उत्कृष्टता का प्रमाण है, जो कंपनी को क्लीन एनर्जी ट्राजिंशन को बढ़ावा देने वाली इस कीमती धातु की बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम बनाता है। सम्मान प्राप्त करने के साथ-साथ, कंपनी की प्रदर्शनी में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन द्वारा प्रमाणित 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाले 30 किलोग्राम और 1 किलोग्राम चांदी के बार शामिल थे, साथ ही गैलेना का प्रदर्शन भी किया गया। यह वह अयस्क है जिससे चांदी का उत्पादन होता है, जिसे कंपनी की राजस्थान में सिंदेसर खुर्द खदान से प्राप्त किया जाता है। सिंदेसर खुर्द खदान को विश्व में शीर्ष पाँच चांदी उत्पादक खदानों में से एक होने का गौरव प्राप्त है। सम्मेलन की शुरुआत हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा के उद्बोधन से हुई, जिसमें मांग की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर उच्च-क्षमता हेतु विचार-विमर्श के बारे में बात की गयी। चांदी, एक प्रमुख एनर्जी ट्राजिंशन मेटल है, जो सौलर एनर्जी और हाई एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नैनोटेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, आभूषण और चांदी के बर्तनों तक उद्योगों के व्यापक स्पेक्ट्रम में अपरिहार्य है। बेहतर कंडक्टिवीटी और एंटीमाइक्रोबियल विशेषताओं के साथ, चांदी सौर फोटोवोल्टिक्स, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, मेडिकल डायग्नोस्टिक्स और स्मार्ट उपभोक्ता उपकरणों तक फैली अगली पीढ़ी की तकनीकों के केंद्र में है। हिन्दुस्तान जिंक इस बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए तैयार है। 2002 में सरकार द्वारा कंपनी के विनिवेश और उसके बाद वेदांता द्वारा अधिग्रहण के बाद से, कंपनी ने चांदी के उत्पादन में 20 गुना की अभूतपूर्व वृद्धि हासिल की है, जो कि भारत के सबसे सफल विनिवेश में से एक है। वेदांता के अधिग्रहण से पहले, हिन्दुस्तान जिंक बहुत कम मात्रा में चांदी का उत्पादन कर रहा था और भारत मुख्य रूप से चांदी के लिए आयात पर निर्भर था। कॉन्फ्रेन्स में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि, “हिन्दुस्तान जिंक में, हम चांदी के उत्पादन में वैश्विक अग्रणी होने पर बहुत गर्व महसूस करते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version