लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
शिवदासपुरा – थाना क्षेत्र स्थित गुरुशिखर अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला के खिलाफ सोसायटी के पदाधिकारियों और निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। लगातार उत्पात और असामाजिक गतिविधियों से परेशान होकर गुरुशिखर भवन रखरखाव समिति ने थाने में मामला दर्ज कराया है।
समिति के अध्यक्ष राकेश हलकारा, सचिव मोहित संघवाल, पूर्व अध्यक्ष अमीता शर्मा और सदस्य के.सी. गुप्ता ने शिकायत में कहा कि आई ब्लॉक के फ्लैट 705 में रहने वाली महिला अर्चना मिश्रा लंबे समय से सोसायटी में आतंक फैला रही हैं। उनके खिलाफ आरोप हैं:
-
बड़े बुजुर्गों और निवासियों के साथ बदसलूकी
-
पत्थर फेंककर मारपीट
-
रात में शोर-शराबा कर शांति भंग करना
-
कचरे में आग लगाना और गंदगी फैलाना
-
गार्डों और कर्मचारियों को धमकाना
समिति ने बताया कि महिला बार-बार झूठे आरोप लगाती है और निवासियों को परेशान करती है। इस कारण कई परिवार अपने फ्लैट खाली कर चुके हैं, जबकि शेष परिवार भय और तनाव के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं।
पूर्व में भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण हालात बिगड़े। अब शिवदासपुरा थाना पुलिस ने समिति की ताज़ा शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष योगेंद्र सैनी, ममता कंवर, सदस्य विजयलक्ष्मी बंसल, रामचरण शर्मा, घनश्याम, निर्मल जैन, मुकेश माथुर, मनीष, सिद्धार्थ मिस्त्रा सहित सैकड़ों निवासी उपस्थित रहे और थाना अधिकारी को लिखित ज्ञापन देकर महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
निवासियों ने पुलिस और प्रशासन से आग्रह किया है कि शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए ताकि सोसायटी में फिर से शांति और सुरक्षित वातावरण बहाल हो सके।