Home latest गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 

गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में गुरुवार को मुख्य बाजार स्थित गीता भवन में गीता सत्संग मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। गीता भवन के रमेश जांगिड़ ने बताया कि गीता सत्संग मंडल के भक्तों द्वारा गुरु पूर्णिमा पर सत्संग किया गया। गुरु महाराज 1008 कृष्णानंद जी महाराज के श्री चरणों में वंदन कर गुरु महिमा का बखान किया गया। इसके बाद उपस्थित भक्तों द्वारा गुरु महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। गुरु महाराज कृष्णानंद जी की जीवनी के बारे में बताते हुए गीता सत्संग मंडल के रवि शंकर शर्मा ने कहा कि कृष्णानंद जी महाराज सिद्ध पुरुष व धर्म की ज्ञाता थे। उनकी प्रेरणा से उनके सैकड़ो शिष्यों व अनुयायियों ने सैकड़ो जगह पर नाम कीर्तन प्रारंभ करवाया।

उनियारा शहर में भी कृष्णानंद जी महाराज के शिष्य लाल जी बना की प्रेरणा से गीता भवन में सत्संग प्रारंभ हुआ। गीता महोत्सव के इस आयोजन में उपस्थित सभी भक्तों को तुलसी माला पहनाई गई। भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गीता सत्संग मंडल के अध्यक्ष रामस्वरूप रेवाल, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर पारीक, बलभद्र सिंह नरूका, रवि शंकर शर्मा, रमेश जांगिड़, औकार सिंह, राधाकृष्ण धाकड़, रमेश बढ़ाया, मदन आकड, संसार चंद पारीक, गिरधारी गगरानी, हनुमान सैनी, रामस्वरूप मीना, शंभू दयाल शर्मा, जगदीश सैनी, प्रहलाद सैनी, रमेश सोनी, दिनेश टेलर, सीताराम खंडेलवाल, सत्यनारायण जांगिड़, अशोक जैन, लालू सैनी, नरेश जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version