Home education नामांकन वृद्धि को लेकर निकाली जागरूकता रैली

नामांकन वृद्धि को लेकर निकाली जागरूकता रैली

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खजुरिया में गुरुवार को नामांकन वृद्धि को लेकर गांव में घर-घर जाकर संपर्क और गांव में जन जागरूकता रैली निकाली गई। तथा सरकारी विद्यालय से अपने बालक-बालिकाओं को जोड़ने का आह्वान किया। व्याख्याता हेमराज गुर्जर ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य सोनू परिड़वाल ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस विद्यालय पहुंची, जहां पर पंचायत समिति सदस्य सोनू परिड़वाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में निजी विद्यालयों से भी ज्यादा प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था एवं अध्ययन कराया जाता है।

इस दौरान गांव में रैली के माध्यम से जगह-जगह ग्रामीणों को नुक्कड़ एवं नाटक के माध्यम से भी सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर गत सत्र में टॉपर रहे बच्चो के पोस्टर बच्चे हाथ में लेकर पूरे गांव में रैली के साथ चल रहे थें, जिसकों लेकर ग्रामीणों ने सरकारी विद्यालयों में पढक़र अपना नाम व गांव का रोशन करने वाले बच्चों से प्ररेणा लेकर अपने बालकों को सरकारी विद्यालयों से जोडऩे का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य नन्दसिंह तंवर सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण रैली में शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version