लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उन्हैल नागेश्वर (झालावाड़)। ग्राम पंचायत उन्हैल नागेश्वर, पंचायत समिति डग में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए 170 से अधिक नागरिकों को लाभान्वित किया गया।
शिविर में उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश चंदेलिया, तहसीलदार गणेश खंगार, ग्राम पंचायत प्रशासक कृष्णा बाई सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रशासन ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
शिविर में 06 आवासीय पट्टों का वितरण किया गया, जिनमें गोकुल राजपूत, जीवन सिंह, श्याम सिंह, शम्भू सिंह, रतनलाल हरिजन एवं माया बाई हरिजन शामिल रहे। राजस्व विभाग द्वारा 62 खाता दुरुस्ती, 16 नामांतरण, 06 रास्ता प्रकरण एवं 04 सहमति खाता विभाजन प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिससे 35 लाभार्थी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए।
इसके अलावा जनाधार सेवाओं के तहत 08 संशोधन एवं 04 नए सदस्य जोड़े गए। पशुपालन विभाग द्वारा 37 मंगला पशु बीमा पॉलिसियाँ वितरित की गईं, कृषि विभाग ने 30 सॉयल हेल्थ कार्ड हेतु मिट्टी के नमूने एकत्र किए तथा वन विभाग ने 06 पौधों का वितरण किया।
ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं के त्वरित निस्तारण पर संतोष जताते हुए शिविर को जनहित में उपयोगी बताया।