Home latest गोगाजी गौशाला में किया गया तुलादान महोत्सव

गोगाजी गौशाला में किया गया तुलादान महोत्सव

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क -राकेश शर्मा

पादूकलां। (नागौर) समाज में हमेशा सनातनी परंपराओं का समय पर आयोजन होना निरंतर आवश्यक है आने वाली पीढ़ी को यदि संस्कारवान बनाना है तो समाज में हमें यह आयोजन करना है। यह कहना है रानाबाई मंदिर के महंत पांचाराम जी महाराज ने कस्बे के गोगाजी गौशाला परिसर में मकर संक्रांति पर्व तुलादान महोत्सव का आयोजन हुआ। तुलादान महोत्सव साधु संतों के सानिध्यआयोजन हुआ संपन्न। गोगाजी गौ सेवा समिति की अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर तुला दान का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। तुला दान और सम्पूर्ण ग्राम से ट्रैक्टर के माध्यम से 125 क्विंटल को आहार प्राप्त हुआ। 500 गुड के कार्टून प्राप्त हुए।गांव के अंदर घर-घर घूम कर ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से तेल के गेहूं बजरी,खल अन्य खाद्य सामग्री अनाज प्राप्त हुआ यह संपूर्ण सामग्री गौशाला में अर्पित की। गोगाजी गौ सेवा में 200 भक्तों द्वारा तुलादान किया। सर्वप्रथम पंडित राम अवतार सारस्वत हस्तीमल उपाध्याय ने गौरी गणेश व राधा कृष्ण व गौ माता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर और गौ भक्तों को संकल्प दिलाया तुलादान करवाया। आयोजन गोगाजी गौ सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि हमारे सनातन धर्म मे पूरानो मे ऐसा उल्लेख है कि ज़ब व्यक्ति के उम्र दराज होने पर पर वो समाज सेवा का कार्य करता है और संस्कारो का निर्माण करने मे अपना समय व्यतीत करता है।गोगाजी गौ सेवा समिति के पदाधिकारी ने साधु संतों व गो भक्तों और आसपास से गांव से आए गो भक्तों का राजस्थानी परंपरा अनुसार दुपट्टा पहनाकरस्वागत किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version