लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गहलोत पर मदन राठौड़ का वार – उम्र का असर, महाराष्ट्र-गुजरात के इतिहास की भी नहीं जानकारी”
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तीखा पलटवार किया है। नई दिल्ली स्थित अपने सांसद आवास पर पत्रकारों से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि गहलोत तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री और तीन बार केंद्र में मंत्री रह चुके हैं, लेकिन अब उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है और उम्र का असर साफ दिखाई देता है।
इतिहास पर भी उठाए सवाल
मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत साहब को यह तक जानकारी नहीं है कि पहले महाराष्ट्र, गुजरात का ही हिस्सा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब इतिहास और तथ्यों को भूलकर बयान दे रहे हैं।
“जनता सब देख रही है”
राठौड़ ने कहा कि समय बदल चुका है और कांग्रेस के पुराने ढर्रे की राजनीति अब नहीं चलने वाली। “राज्य की जनता सब देख रही है, और आने वाले समय में जवाब भी देगी,।
