Home latest गलवा बांध छलका, किसानों में खुशी

गलवा बांध छलका, किसानों में खुशी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां स्थित उपखंड क्षेत्र का सबसे बड़ा एवं कच्चे बांधों की श्रेणी में राज्य का दसवें नम्बर पर आने वाला गलवा बांध आखिर शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे पूरा भरकर छलक गया ।बांध की वेस्टवियर चलना शुरू हो गया ।शनिवार शाम को वेस्टवियर का गेज बढ़कर 7 इंच हो गया।जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी कनिष्ठ अभियंता लोकेश सैनी ने बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुई 24 घन्टो के दौरान गलवा बांध पर 63 , गलवानियाँ पर 60 तथा ठिकरिया बांध पर 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई ।उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह सिंचाई उपखंड क्षेत्र के सबसे बड़े गलवा बांध( 20फिट ) का गेज 18 फिट, गलवानियाँ (14फिट ) का 10फिट11 इंच, ठिकरिया (4मीटर )पूरा भर गया उस पर4 इंच की वेस्टवियर चलना शुरू हो गया श्योदनपुरा की वेस्टवियर 6 इंच चल रही है ।जबकि कुम्हारिया (4.25मीटर )का गेज 3.80 मीटर ,तथा दुधीसागर (9फिट ) का गेज बढ़कर 6 फिट 3 इंच हो गया। जबकि शनिवार को दिन में बरसात नही हुई।लेकिन गलवा बांध के केचमेंट क्षेत्र में हुई भारी बरसात से बांध में पानी की आवक बढ़ जाने से दोपहर ढाई बजे वेस्टवियर चलना शुरू हो गया ।

इधर उनियारा उपखंड की लाइफ लाइन कहे जाने वाले गलवा बांध पूरा भर जाने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई ।उन्हें आगामी रबी की फसल अच्छी होने की गारंटी मिल गई है ।
गलवा बांध एक नजर में-
गलवा बांध का पूरा भराव 20 फिट, सिंचाई कमांड क्षेत्र 13 हजार 391 हेक्टेयर,बांध की वेस्टवियर की लंबाई 1 हजार 600 फीट,नहरी तंत्र 100 किलोमीटर बांध से 10 पंचायतों के 36 गांव सिंचित ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version