Home job / employment फर्स्ट ग्रेड परीक्षा स्थगन की माँग को लेकर अनशन कर रही अंजली...

फर्स्ट ग्रेड परीक्षा स्थगन की माँग को लेकर अनशन कर रही अंजली शर्मा की तबीयत बिगड़ी

0

फर्स्ट ग्रेड परीक्षा स्थगन की माँग को लेकर  धरना जारी

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर, महेश नगर JDA पार्क 

जयपुर । राजस्थान में फर्स्ट ग्रेड परीक्षा की तारीख स्थगित करने की माँग को लेकर  अनशन पर बैठी अंजली शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर उसे डॉक्टर की सलाह पर एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, अंजली शर्मा का अस्पताल में भी अनशन जारी है। राजस्थान युवाशक्ति एकीकृत महासंघ के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र महेश नगर स्थित JDA पार्क में  धरने डटे हुए हैं। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मीणा के नेतृत्व में यह शांतिपूर्ण  आंदोलन लगातार विस्तार ले रहा है। धरना स्तर पर प्रतिदिन पांच पांच अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर  बैठते हैं।   आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी माँगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

छात्रों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी पूरी तरह सरकार की होगी — आंदोलनकारियों ने यह दो टूक चेतावनी दी है कि यदि किसी भी छात्र को कोई हानि पहुँचती है, तो उसकी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी।

मनोज मीणा ने मीडिया से बातचीत में बताया की अनशन पर बैठी बहन अंजली शर्मा की कल से तबीयत खराब थी ,आज तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल लगाया गया है।  बहन अंजली शर्मा ने मांगे माने  जाने तक अनशन जारी रखने की बात कही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version