Home latest एसीबी की जन जागरूकता बैठक का हुआ आयोजन

एसीबी की जन जागरूकता बैठक का हुआ आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

आमजन को रिश्वत नहीं देनी को लेकर किया जागरूक 

किसी भी सरकारी विभाग मे कोई कर्मचारी या अधिकारी मांगे रिश्वत कॉल कर एसीबी के टॉल फ्री नंबर 1064 पर 

रियाँबड़ी (नागौर) रियांबड़ी उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति सभागार में नागौर एसीबी एडिशनल एसपी कल्पना सोलंकी की अध्यक्षता में जन जागरूकता बैठक का हुआ आयोजन।एडिशनल एसपी सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि नागौर एसीबी ने विशेष अभियान चलाकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध आमजन को जागरूक करना है। किसी भी सरकारी विभाग मे किसी भी अधिकारी या कर्मचारियों को रिश्वत नहीं दे।जो रिश्वत लेता है और देता है दोनों ही अपराधी है। सोलंकी ने बताया की एसीबी ने आमजन की सुविधा के लिए टॉल फ्री नंबर 1064 पर कॉल कर आप किसी रिश्वतखोर अधिकारी की शिकायत कर सकते है।

आपकी शिकायत पर तुरंत कार्यवाही होंगी।जनता की सजगता से न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, बल्कि राजकीय कार्यों में पारदर्शिता और सुशासन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इसको लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया।साथ ही हरियालो राजस्थान के तहत सोलंकी ने पौधरोपण कर पैड पौधे के पालन पोषण को लेकर जिम्मेदारी निभाने की बात कही।इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष गिरधारीलाल सैनी,अन्नाराम बावरी, माणक चंद गुरावा, सम्पतराम भाटी, रामनिवास सैनी, जब्बारहुसैन सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version