लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सांभरलेक — एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ और अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई प्रदेश संगठन महासचिव मुकेश नराणियां ने किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव भवनेश गुर्जर, प्रदेश सचिव असलम चौहान, प्यारे लाल वर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, युवा नेता दाऊद चौधरी, शेखर ढेनवाल, हर्ष सांभरिया, इरफान कुरेशी, आकाश वर्मा, भागचंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ और अन्य कार्यकर्ताओं को बिना किसी ठोस कारण के हिरासत में लिया गया है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने सरकार से तुरंत रिहाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि एनएसयूआई छात्रों की आवाज है और अन्याय के खिलाफ हमेशा खड़ी रहेगी।
