लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) — 16 अक्टूबर की रात जलदाय विभाग के सहायक अभियंता जयप्रकाश गेहरवाल पर सरिए से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर की रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच हुई थी, जब सहायक अभियंता जयप्रकाश गेहरवाल पर अज्ञात हमलावरों ने सरिए से हमला किया था। घायल अभियंता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, जिसने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में —
-
घांसी लाल मीणा (पुत्र श्योराज मीणा), निवासी महाराज पुरा थाना उनियारा
-
मनीष मीणा (पुत्र रामजस मीणा), निवासी माणी थाना करवर जिला टोंक
-
राहुल मीणा (पुत्र कन्हैया लाल मीणा), निवासी लसाडिया थाना अलीगढ़ जिला टोंक
तीनों को बापर्दा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब हमले के पीछे की साजिश और अन्य संभावित सहयोगियों की जांच में जुटी है।
