Home latest द्वितीय वर्षीतप आराधिका अलका बम्ब का विभिन्न जैन संस्थाओं ने किया बहुमान

द्वितीय वर्षीतप आराधिका अलका बम्ब का विभिन्न जैन संस्थाओं ने किया बहुमान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जैन धर्म में वर्षीतप को विशेष माना जाता है : पुष्पा राजेंद्र गोखरु

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) शहर के काशीपुरी में रविवार को द्वितीय वर्षीतप आराधिका अलका बम्ब का जैन समाज के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बहुमान किया। पुष्पा राजेंद्र गोखरु ने कहा की जैन धर्म में वर्षीतप को विशेष माना जाता है। इसका सीधा संबंध जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव आदिनाथ से है। भगवान आदिनाथ को ऋषभदेव नाम से भी जाना जाता है। वर्षीतप के 1 दिन दो पहर ही भोजन ग्रहण किया जाता है। जिसमें एक बार सुबह सूर्यादय के बाद और सूर्यास्त के पूर्व तक ही भोजन किया जा सकता है इसी के साथ-साथ व्रत के एक दिन निराहार रहा जाता है। जीतो एपेक्स उपाध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी, जीतो भीलवाड़ा चेयरमैन मीठालाल सिंघवी ने सभी तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए कहा कि जैन समुदाय में वर्षितप को सबसे बड़ा तप कहा गया है क्योंकि इसमें एक वर्ष में 6 महीने से भी अधिक समयकाल के लिए निराहार रहा जाता है। मनीष बम्ब ने बताया की वर्षीतप आराधिका अलका बम्ब का जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा मैन, अंबेश सौभाग्य नवयुवक मंडल संयुक्त मेवाड़, जेएसजी संगिनी, शीतल यश महिला मंडल, सकल जैन सेवा संस्थान, चंदनबाला महिला मंडल अंबेश, जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप मेवाड़ के पदाधिकारियो ने शाल, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान किया। इस दौरान नवरतनमल, तनसुखलाल, राजेंद्र सुराणा,सुरेश बम्ब, शांति भवन श्रीसंघ के अध्यक्ष राजेंद्र चीपड़, मंत्री नवरत्न भलावत, अहिंसा भवन श्रीसंघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाजेड़, सुभाषनगर श्रीसंघ अध्यक्ष हेमंत लीला कोठारी, न्यू स्वाध्याय भवन अध्यक्ष राजेश बाफना, नवयुवक मंडल संयुक्त मेवाड़ प्रमोद सिंघवी, जीतो लेडीज विंग चेयरमैन नीता बाबेल, चंदनबाला महिला मंडल अध्यक्ष उर्मिला वागरेचा, रितु बम्ब, नीलू कच्छारा, प्रिया लोढ़ा, प्रतिमा बम्ब, प्रमिला सूर्या, निर्मला बूलिया, सुशीला छाजेड़, निर्मल खजांची, नेहा चोरड़िया, लाड मेहता, गुणमाला बोहरा किरण सेठी, सुमन चंडालिया, मधु खमेसरा, प्रियंका खुरदिया, नम्रता मांडोत, सरोज बापना, राखी खमेसरा, सुनील पीपाड़ा, राजेश नैनावटी, अर्पित नंदावत, संदीप चंडालिया, उत्तम जैन, अभिषेक डांगी आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version