Home latest द्रव्यवती नदी में अशोधित सीवर रोकने के निर्देश, जून तक कार्य पूर्ण...

द्रव्यवती नदी में अशोधित सीवर रोकने के निर्देश, जून तक कार्य पूर्ण करने का आदेश

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर (आर एन सांवरिया)नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव देबाशीष पृष्टि ने शनिवार को द्रव्यवती नदी में अशोधित सीवर रोकने के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन, निदेशक अभियांत्रिकी प्रथम देवेन्द्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण में अधिकारियों ने बताया कि दहलावास एसटीपी को जाने वाली सीवर लाइन में क्षमता से अधिक सीवर पहुँचने के कारण अतिरिक्त सीवर डायवर्ट होकर द्रव्यवती नदी में प्रवाहित हो रहा था। इसे रोकने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नई सीवर पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू किया है। यह पाइपलाइन अतिरिक्त सीवर को पहले से स्थापित 100 एमएलडी एसटीपी से जोड़ देगी, जिससे सीवर का समुचित शोधन होगा और नदी में प्रदूषण रोका जा सकेगा।

शासन सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि द्रव्यवती नदी का जल स्वच्छ रहे और राज्य सरकार के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को मजबूती मिले।

Previous articleरसद विभाग की कार्रवाई, 53 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version