लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डॉ. अखिल शुक्ला बने बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की अनुशासन समिति के सहवरण सदस्य
जयपुर । बार काउंसिल ऑफ राजस्थान ने सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सदस्य डॉ. अखिल शुक्ला को अनुशासन समिति का सहवरण सदस्य मनोनीत किया है। डॉ. शुक्ला 1992 से वकालत कर रहे हैं और विधि क्षेत्र में शोध कार्य में भी सक्रिय हैं।
डॉ. शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ राजस्थान वोलेन्टरी रक्तदाता सोसाइटी के अध्यक्ष और राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य आयुक्त भी हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय है और वे देशभर में रक्तदान प्रेरक के रूप में जाने जाते हैं। इसके अलावा डॉ. शुक्ला हिंदी प्रचार प्रसार संस्थान के अध्यक्ष और राजस्थान विश्वविद्यालय के आजीवन सीनेट सदस्य भी हैं। उन्होंने पूर्व में राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।
सहवरण मनोनीत होने के अवसर पर डॉ. अखिल शुक्ला ने बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष भुवनेश शर्मा और समस्त निर्वाचित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
