Home crime धोद थाने के भैंरूपुरा गांव के माताजी मंदिर में हुई चोरी

धोद थाने के भैंरूपुरा गांव के माताजी मंदिर में हुई चोरी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

चांदी के छत्र,सोने का लॉकेट,दान पात्र से नगदी व सीसीटीवी कैमरा डीवीआर भी चुरा कर ले गए चोर

ओम प्रकाश सैनी

लोसल (सीकर) धोद थाना इलाके के गांवों के मंदिरों में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है । बीती रात को धोद थाना इलाके के भैंरूपुरा गांव के माताजी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाकर मंदिर में लगे करीब 1 किलो वजनी आठ चांदी के छत्र,माताजी की मूर्ति पर लगा एक सोने का लॉकेट, दान पात्र को तोड़कर करीब 70 से 80 हजार की नगदी,आरती करने के काम आने वाली घंटी, झालर सहित कपड़े व अन्य सामान चुराकर ले गए। ग्रामीणों को चोरी की घटना का पता सुबह चला जब मंदिर पुजारी मंदिर में आरती करने पहुंचा।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में चारों तरफ कैमरे लगाए गए हैं जिसकी रिकॉर्डिंग मशीन मंदिर परिसर में बने एक कमरे में लगी हुई थी कमरे के दो मजबूत लोहे के गेट भी लगे हुए थे जिनके ताले तोड़कर चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर मशीन भी ले गए । यहां आपको बता दे की करीब 25 दिन पूर्व सिंगरावट गांव के जगदंबा माताजी मंदिर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, वहां मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई थी जिसके बाद रिकॉर्डिंग के आधार पर धोद पुलिस ने जांच करते हुए दो चोरों को पकड़ कर चोरी का खुलासा किया था ।

लेकिन अबकी बार भैंरुपुरा गांव के माताजी मंदिर में हुई चोरी की घटना में चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी चुरा कर ले गए। मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध में ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची धोद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version