लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
यात्रियों और चालकों को सड़क सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए अभियान
धौलपुर: राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत, जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने रोडवेज बसों में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत बसों में गुड़्स सेमरिटर्न स्टीकर लगाए गए, ताकि यात्रियों को सरकारी योजनाओं और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी मिल सके।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि स्टीकर यात्रियों को सुरक्षा और मददगार बनने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
चालकों और यात्रियों को दी गई सलाह
परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने यात्रियों को समझाया कि सड़क पर यदि कोई घायल दिखाई दे तो तुरंत उसे नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराएं, इस पर किसी प्रकार की पुलिस पूछताछ नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि अच्छे मददगार को राजस्थान सरकार द्वारा ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
साथ ही उन्होंने रोडवेज चालकों को मार्गदर्शन दिया:
-
कोहरे के समय फोग लाइट का इस्तेमाल करें।
-
वाहन की गति धीमी रखें।
-
जब तक सवारी बस से नहीं उतरी, बस को आगे न चलाएं।
गुड़्स सेमरिटर्न और राहवीर योजना की जानकारी
परिवहन निरीक्षक ने यात्रियों को गुड़्स सेमरिटर्न योजना और राहवीर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानव धर्म को सर्वोपरि रखें और घायल की वीडियो बनाने के बजाय उसकी जान बचाने में सहयोग करें।
स्कूल स्तर पर आयोजन
साथ ही, सोमवार को एवीएम कॉन्वेंट विद्यालय में निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों को सड़क सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया जाएगा।