Home latest धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया विधानसभा अध्यक्ष का जन्मदिन

धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया विधानसभा अध्यक्ष का जन्मदिन

0

सुंदरकांड, महाआरती और रक्तदान जैसे सनातन कार्यक्रमों से विधान सभा कर्मियों द्वारा विधान सभा में पहली बार मनाया गया अध्यक्ष का जन्म दिवस

नेता प्रतिपक्ष सहित सभी दलों के विधायकों ने  देवनानी को दी जन्म दिवस की बधाई

देवनानी के जन्म दिवस के चार दिवसीय कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत*

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी के जन्म दिवस (11 जनवरी) के चार दिवसीय कार्यक्रमों की गुरुवार से राजस्थान विधान सभा में विधानसभा कर्मियों द्वारा आयोजित सुंदरकांड, महाआरती और रक्तदान जैसे पावन व सनातन कार्यक्रमों से शुरुआत हुई। विधान सभा में अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी को नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली, विधायक  यूनूस खान,  गोपाल लाल शर्मा,  अमीन कागजी,  हरिमोहन शर्मा,  अमित चाचाण,  कैलाश वर्मा,  अर्जुनलाल जीनगर,  रामविलास मीणा,  जेठानंद व्यास.  भागचंद टांकडा,  नरेन्द्र बुडानिया,  थावर चंद,  राधेश्याम बैरवा, सुश्री रीटा चौधरी,  श्रवण कुमार सहित सभी दलों और निर्दलीय विधायकों और पूर्व विधायक  नवरंग सिंह व  पवन दुगल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण व कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ, पुष्पमाला, पौधा और स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें बधाई एवं स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

राजस्थान विधानसभा में अधिकारियों व कर्मचारियों ने अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी के जन्म दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर हर्षोल्लास व सनातन परम्परा के अनुसार विधान सभा में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर सादगी से मनाया। विधानसभा स्थित श्रीविधानेश्वर महादेव मंदिर में पंडित  के. के. शर्मा के नेतृत्व में सुंदरकांड, पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। श्री देवनानी ने सुंदरकांड और महाआरती में शामिल होकर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश व विधानसभा की खुशहाली की कामना की। विधानसभा कर्मियों के साथ अध्यक्ष श्री देवनानी ने पौष बड़ा प्रसादी भी ग्रहण की।

विधानसभा में रक्तदान शिविर राजस्थान विधान सभा कर्मचारी सहकारी बचत एवं साख समिति ने स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक और जयपुर हॉस्पिटल, लाल कोठी के सहयोग से विधानसभा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान कर 82 यूनिट रक्त एकत्रित किया। अध्यक्ष  देवनानी ने प्रमाण-पत्र और फल भेंट कर रक्तदाताओं को सम्मानित किया।

देवनानी का भव्य अभिनन्दनः*– राजस्थान विधान सभा में पहली बार किसी अध्यक्ष का जन्म दिन समारोह पूर्वक मनाया गया।  देवनानी को राजस्थान विधान सभा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके जन्म दिन की 76वीं वर्षगांठ पर 76 किलो फूलों की विशाल माला पहनाकर उनका मध्य अभिनन्दन किया। इस अवसर पर  देवनानी ने कहा कि एकादशी के दिन उनका जन्म होने पर उनकी माताजी ने 11 जनवरी के दिन को उनकी अधिकारिक जन्मतिथि तय की थी। उन्होंने कहा कि विधान सभा में सुंदरकांड और महाआरती का सामूहिक आयोजन सराहनीय प्रयास है। सभी अधिकारी व कर्मचारी मिलकर विधान सभा के कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version