लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
संवाददाता – नितिन मेहरा, अजमेर
अजमेर। पंचशील नगर स्थित होटल ब्राविया में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर (ब्लॉक बी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि अशोक तंवर (एआईसीसी पर्यवेक्षक) तथा आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ थे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जोरदार उत्साह दिखाते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र राठौड़ द्वारा सुझाए गए नामों में से ही अध्यक्ष नियुक्त किया जाए।
बैठक में पीसीसी उपाध्यक्ष व पर्यवेक्षक रमेश खंडेलवाल, पीसीसी सचिव व पर्यवेक्षक ललित बोरीवाल भी मौजूद रहे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
मुख्य अतिथि अशोक तंवर ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार देशभर में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अजमेर में भी ब्लॉक स्तर पर बैठकें की जा रही हैं ताकि संगठन को और मज़बूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को केवल गुमराह करने का काम किया है।
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं जो देश में लोकतंत्र को मज़बूती दे रहे हैं। संगठन सृजन अभियान से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और नए लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों, समाजों और वर्गों को साथ लेकर चलती है और भविष्य में “कांग्रेस जनता के द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत भी की जाएगी।
इस दौरान “हमारा नेता कैसा हो – धर्मेंद्र राठौड़ जैसा हो” के नारे भी गूंजे। साथ ही राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थन में भी नारेबाजी हुई।
मंच पर अशोक तंवर, रमेश खंडेलवाल, ललित बोरीवाल, धर्मेंद्र राठौड़ के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजुकमार जयपाल, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, वरिष्ठ नेता राजेश टंडन, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, प्रदेश कांग्रेस सचिव कैलाश झालीवाल, शहर महासचिव पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल और वाहिद मोहम्मद सहित कई नेता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन शैलेन्द्र अग्रवाल ने किया और कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गान के साथ हुआ। अंत में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर और पूर्व पार्षद मनवर खान कायमखानी के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश भड़ाना, कांग्रेस उपाध्यक्ष फ़करे मोइन, पीयूष माथुर, अशोक दौराया, चंदर केसवानी, सलीम चीता, अशरफ अली, फ़य्युम खान, तेजेंद्र सिंह राठौड़, राजकुमार कलवानी, कुलदीप प्रजापति, मोहित मेघवाल, रामसिंह रावत, आनंद सिंह पंवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन की मज़बूती का संकल्प दोहराया।