लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी तौफिक खान उर्फ टोनू गिरफ्तार
रिपोर्टर – मनीष पारीक
नावा सिटी। शहर में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलने के गंभीर मामले में नावा शहर थाना पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी तौफिक खान उर्फ टोनू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया (RPS) तथा वृत्ताधिकारी कुचामन मुकेश चौधरी (RPS) की निगरानी में संपन्न हुई।
पीड़िता ने 23 जुलाई 2025 को नावा शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसकी बिना जानकारी के अश्लील फोटो ले ली और 2 लाख रुपये की मांग करते हुए शादी करने का दबाव बनाया। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने फोटो वायरल कर दी, जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण संख्या 169/2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।
फील्ड इंटेलिजेंस और प्रभावी समन्वय के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी तौफिक खान उर्फ टोनू (उम्र 19 वर्ष, निवासी मालियों का मोहल्ला, नावा) को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई में हेड कांस्टेबल भंवरलाल, कॉन्स्टेबल कैलाशचंद और राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
