लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
-मिटटी के गणेश एवं लक्ष्मी जी का होगा पूजन
-मंदिरों की सजावट, महाआरती व अन्य आयोजनों के राशि जारी
-देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने किया महोत्सव का आगाज
जयपुर । राजस्थान के देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित और नियंत्रित समस्त राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार एवं राजकीय आत्मनिर्भर श्रेणी एवं प्रन्यास प्रबंधित मंदिरों में इस बार दीपावली के अवसर पर पंचपर्वा दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । इसके तहत देवस्थान विभाग के अधीन 544 राजकीय मंदिरों में रंगोली निर्माण, प्रकाश एवं लाइटिंग व्यवस्था, दीपोत्सव, महाआरती और भक्ति संध्या, महाभोग एवं प्रसाद वितरण मिटटी के गणेश का पूजन होगा । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने इस पंचपर्वा दीपावली का शुभारंभ रविवार को जयपुर के चांदनी चौक स्थित श्री ब्रज निधि जी मंदिर में पूजा-अर्चना की । इस दौरान उन्होंने आसपास के देवस्थान विभाग के मंदिरों की साज-सज्जा का अवलोकन किया। उन्होंने मंदिरों में माकूल व्यवस्थाएं करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
