लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
अजमेर से संवाददाता : नितिन मेहरा
अजमेर। डिस्ट्रीक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) गवर्निंग काउंसिल की बैठक अजमेर के रीट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर लोक बंधु ने की।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्यों को जनहित, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही पूर्व में स्वीकृत शेष कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र 15 दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निरस्त कार्यों को लेकर भी समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किए विकास कार्यों का शुभारंभ
अजमेर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को वार्ड 74 स्थित आंतेड़ छतरी योजना क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
उन्होंने श्मशान स्थल पर 20 लाख रुपए की लागत से टीन शेड निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य की नींव रखी। इसके अलावा गोपाल जी पंवार के मकान से सुशील जी भाट के मकान तक लगभग 5 लाख रुपए की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि ये कार्य लंबे समय से लंबित मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करेंगे और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता दी जा रही है ताकि विकास की गति निरंतर बनी रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद रूबी जैन, समाजसेवी प्रभु गुर्जर, विजय मिश्रा, रोहित भाट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।