Home latest दयानंद नगर में शिव मंदिर पर धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व

दयानंद नगर में शिव मंदिर पर धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। झालाना डूंगरी स्थित दयानंद नगर के शिव मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों ने कृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति दी।

बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के महंत किशन लाल जाटवा ने बताया कि बीते 40 वर्षों से मंदिर में जन्माष्टमी और महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष आयोजन होते आ रहे हैं। इन आयोजनों में सभी कॉलोनीवासी भाईचारे और सद्भाव से बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को पंजीरी का प्रसाद वितरित किया जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version