Home latest दवा वितरण और फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित

दवा वितरण और फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भाविप स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा योग, दवा वितरण और फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित

फिजियोथेरेपी क्लिनिक में डॉ. वर्षा काबरा ने 36 रोगियों का किया उपचार

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद, स्वामी विवेकानंद शाखा ने रविवार को परिषद भवन में योग, दवा वितरण, एक्युप्रेशर व फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर लगाया। सचिव केजी सोनी ने बताया कि शुरुआत योग शिविर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अभ्यास किया। इसके बाद, परिषद ने डायबिटिक दवा वितरण शिविर में 41 पैकेट दवाएं जरूरतमंद मरीजों को दी।

परिषद के फिजियोथेरेपी क्लिनिक में डॉ. वर्षा काबरा ने 36 रोगियों को उपचार प्रदान किया, जिससे उन्हें विभिन्न शारीरिक समस्याओं से राहत मिली। एक्यूप्रेशर सेवा में बाल किशन पारीक ने 12 रोगियों का उपचार किया, जबकि वंदना अग्रवाल ने 5 रोगियों को लाभ पहुंचाया। जगदीश काबरा, गोविंद प्रसाद सोडाणी, पारसमल बोहरा, कैलाश चंद्र अजमेरा, बलवंतराय लड्डा, शिवनारायण ईनाणी, संपतमाहेश्वरी और वंदना अग्रवाल का योगदान रहा। सेवा प्रकल्प के तहत, भारत विकास परिषद 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें निशुल्क उपलब्ध करा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version