Home latest डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ की बैठक

डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ की बैठक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दिल्ली एनसीआर में सरस की मार्केटिंग के लिए बनाई कार्ययोजना

राजस्थान हाउस में सरस पार्लर खोलने की तैयारी
जयपुर/नईदिल्ली, । राज्य के बाहर सरस के उत्पादों की बिक्री को बढाने के लिए आरसीडीएफ निरंतर प्रयासरस है। इसके लिए स्वयं डेयरी मंत्री  जोराराम कुमावत सरस के उत्पादों की विपणन की संभावनाएं तलाशने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली के घी व अन्य उत्पादों के डिस्ट्रीब्यूटर्स व व्यापारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। डेयरी मंत्री  जोराराम कुमावत ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में अब आरसीडीएफ ने सरस के उत्पादों की बिक्री के लिए व्यापक योजना बनाई है। इसके तहत मंगोलपुरी में सरस का डिपो 11 जुलाई से शुरू कर दिया गया है। इस डिपो पर 20 टन सरस घी सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा डिपो के पास ही सरस का आउटलेट पर खोला गया है। उन्होंने बताया कि बीकानेर हाउस में भी सरस पार्लर खोलने की योजना है। बैठक में सरस के उत्पादों की बिक्री बढाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स को ऑफर्स देने पर भी विचार किया गया। इस मौके पर सरस के आवासीय प्रबंधक सुरेश कुमार सेन सहित प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर्स मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version