Home latest मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की गुरु गोबिन्द सिंह जयंती पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की गुरु गोबिन्द सिंह जयंती पर शुभकामनाएं

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने गुरु गोबिन्द सिंह जयंती (6 जनवरी) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

शर्मा ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था। उन्होंने लोगों को प्रेम, करूणा, एकता और समानता की सीख दी। उनका संपूर्ण जीवन परोपकार व त्याग का एक अनुकरणीय उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे सभी गुरु गोबिन्द सिंह जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर देश-प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version