Home latest चंद्रशेखर आजाद नगर सेक्टर नंबर 5 को वार्ड नंबर 22 में सम्मिलित...

चंद्रशेखर आजाद नगर सेक्टर नंबर 5 को वार्ड नंबर 22 में सम्मिलित करने की मांग, सौपा ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) चंद्रशेखर आजाद नगर के सेक्टर नंबर पांच को वार्ड नंबर 22 में सम्मिलित करने को लेकर ने राजस्थान यूथ कांग्रेस जिला मीडिया संयोजक सत्यवीर सिंह सांकरिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर ज्ञापन सौंफा। सांकरिया ने बताया कि चन्द्रशेखर आज़ाद नगर का सैक्टर न. 5 को नए वार्ड न. 6 मे लिया गया है यह किसी भी प्रकार से ठीक नहीं है। पूर्व में पुरे चन्द्र शेखर के सभी सैक्टर का एक ही वार्ड था। परन्तु पूर्व में वार्ड के परिसीमन में सेक्टर न. 5 को दुसरे वार्ड न. 7 में मिलाया गया था। उस समय भी काफी विरोध किया गया था यह क्षेत्रफल एव भूगोलिक द्रष्टि से भी दूसरे वार्ड में मिलाना उचित नहीं है। इसलिए आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से सैक्टर न. 1 से सैक्टर न. 7 को वार्ड न. 22 में जोड़ने का आग्रह किया। ज्ञापन देने मे एडवोकेट रोशन सालवी, नवीन माली, हेमेंद्र सिंह राणावत, ओम प्रकाश नागदा शांतिलाल शर्मा, विकास जैन, आजाद सिंह, अरविंद सिंह, विजय, योगेश कुशल, पुष्पेंद्र सिंह, पवन सिंह, ओम सिंह, राघवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, अशोक शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, चंदन सिंह, ओम सिंह, रवि पाल सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version