Home latest ब्रह्म भोज का आयोजन कर दी श्रद्धांजलि

ब्रह्म भोज का आयोजन कर दी श्रद्धांजलि

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी के सानिध्य में शाखा बीकानेर श्री रुद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा आज होम किया गया व अमृत वाणी का पाठ किया गया। संस्था की संरक्षक प्रेम लता गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। श्री गुरु अर्जुन दास जी ने कहा प्रेम लता जी की शक्ति ए पूर्णिया है। इनकी दी हुई शिक्षा व सेवा को आगे भी जारी रखा जाएगा। अन्नपूर्णा व श्री रुद्र हनुमान जी को भोग लगाकर पहले 12 सुहागनों ब्राम्हण माताओं-बहनों को भोजन प्रसादी व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया गया और अटुट लंगर वितरित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु अर्जुन दास, प्रचार मंत्री उषा गुप्ता, पर्यावरण संरक्षक अभिषेक गुप्ता, बसंत किराडू, दीपक पुरोहित, अनिल स्वामी, , हिमांशी, मयंक, वैभव, हिमांशु किराडू, मोहीत किराडू व अन्य सदस्य सम्मिलित हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version