Home crime ब्लाइंड मर्डर एवं लूट की वारदात का खुलासा

ब्लाइंड मर्डर एवं लूट की वारदात का खुलासा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

एक महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,

गला घोटकर हत्या के बाद की थी गहनों की लूट, रेलमगरा थाना अधिकारी सोनाली शर्मा ने किया खुलासा,

रेलमगरा थाना क्षेत्र के मदारा गांव में हुई थी घटना।

राजसमंद (गौतमशर्मा)। जिले की रेलमगरा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता आठ माह पूर्व मदारा गांव में मकान में सो रही बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या और उसके पहने हुए सोने के गहने लूट के मामले में खुलासा किया है। राजसमंद एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मई 2024 मे रात्रि 2 बजे दो युवको ने एक महिला के साथ मकान में प्रवेश किया और वहां सो रही बुजुर्ग महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसके नाक में पहनी नथ और गले में पहने सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस मामले में उसके परिजनों की रिपोर्ट पर अनुसंधान करते हुए पुलिस ने करीब 150 किलोमीटर आसपास इलाके के सीसीटीवी फुटेज खगाले वाले और उसमें मिले कुछ संदिग्ध लोगों को मध्य प्रदेश के नीमच और राजसमंद के पीपरड़ा में तलाश कर हिरासत में लिया। शक्ति से पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपनी हत्या और लूट की वारदात को कबूल किया है पुलिस इसे चोरी किए गए गहनों की बरामदगी के लिए इन्हेें कल अदालत में पेश कर पीसी रिमांड की मांग करेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version